About Us

 नमस्ते! मेरा नाम पीयूष मिश्रा है।

मैं Scribble Hindi का संस्थापक (Founder) और मुख्य लेखक हूँ। अगर आप यहाँ हिंदी साहित्य को किताबों के बोझिल पन्नों से बाहर निकालकर, आज के ज़िंदा और धड़कते समाज से जोड़ना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं।


मेरी कहानी (My Story)

बचपन से ही मुझे हिंदी भाषा, कविताओं और कहानियों से गहरा लगाव रहा है। लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि इंटरनेट पर हिंदी साहित्य को सिर्फ़ "परीक्षा पास करने" (Exam Preparation) का ज़रिया बना दिया गया है। लोग सिर्फ़ 'परिभाषा' रटने आते हैं, 'भावना' समझने नहीं।

इसलिए मैंने Scribble Hindi की शुरुआत की। मेरा मकसद हिंदी व्याकरण और साहित्य को एक नए, रोचक और तार्किक (Logical) नज़ariye से पेश करना है। मैं यहाँ सिर्फ़ जानकारी नहीं देता, बल्कि साहित्य का आज के जीवन (Modern Life) के साथ संबंध खोजता हूँ।


Scribble Hindi पर आपको क्या मिलेगा?

यह कोई साधारण स्टडी-ब्लॉग नहीं है। यहाँ हम बात करते हैं:

  • हिंदी साहित्य का विश्लेषण: प्रेमचंद की कहानियों से लेकर दुष्यंत कुमार की ग़ज़लों तक।

  • सामाजिक मुद्दे और व्यंग्य: समाज की कड़वी सच्चाइयों पर बेबाक राय (Opinion pieces)।

  • ग़ज़ल और कविता लेखन: अगर आप लिखना सीखना चाहते हैं, तो यहाँ आपको 'बहर' और 'अरूज़' की बारीकियां मिलेंगी।

  • किताबी समीक्षा (Book Reviews): सिर्फ़ अच्छी बातें नहीं, बल्कि एक ईमानदार समीक्षा।


मुझसे जुड़ें (Connect with Me)

मैं हमेशा अपने पाठकों से बात करना पसंद करता हूँ। अगर आपके पास कोई सुझाव है, या आप किसी विशेष विषय पर चर्चा करना चाहते हैं, तो बेझिझक मुझसे संपर्क करें।

  • Email: piyush.mishra8962@gmail.com , scribblehindi3@gmail.com

  • Instagram: @scribblehindi 

धन्यवाद,
पीयूष मिश्रा (Founder, Scribble Hindi)


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!